Raj Kundra arrested in Pornography Case
Raj kundra case|| राज कुंदरा
बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार रात मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह कारवाई की है. फरवरी में मढ़ इलाके में एक बंगले पर छापेमारी कर अश्लील गैंग को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने कहा कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य आरोपी है और उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार रात राज कुंद्रा की अचानक गिरफ्तारी की खबर के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी। कुछ ही मिनटों में ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का नाम आने लगा। लेकिन साथ ही कुंद्रा की गूगल पर सर्च भी बढ़ गई। खासतौर पर राज कुंद्रा द्वारा बनाई गई मूवीज को सर्च करने से पता चलता है कि गूगल ट्रेंड्स में महाराष्ट्र सबसे आगे है।
हम आपको बता दें कि राजकुमार लंदन में स्थित भारतीय मूल के प्रमुख व्यापारी है 2004 में उन्होंने ब्रिटेन के 198 सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया था 2009 में उनकी शादी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से हुई थी वर्तमान में लंदन स्थित यूके ट्रेडकॉर्प लिमिटेड के निदेशक और सीईओ है।
"चलो पोर्न बनाम वेश्यावृत्ति के बारे में बात करते हैं। ऑन-कैमरा सेक्स (कैमरे के माध्यम से शूट की गई पोर्न फिल्म के लिए) के लिए भुगतान करना कानूनी क्यों है? यह दूसरे (वेश्यावृत्ति से) से कैसे भिन्न है?", ट्वीट में कहा गया। फ़िलहाल इस पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट कई अकाउंट से वायरल हो चुके हैं. तो अब राज कुंद्रा इस मामले पर मुंबई पुलिस से चर्चा करेंगे, स्क्रीनशॉट को द देशभक्त नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था।
Comments
Post a Comment